जोआओ पेड्रो अभी और बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं: लियाम रोसेनियर
चेल्सी के मुख्य कोच लियाम रोसेनियर का मानना है कि जोआओ पेड्रो स्टैमफोर्ड ब्रिज में अपने पहले सीजन में दिखाए गए खेल से कहीं अधिक क्षमता रखते हैं।
मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले रोसेनियर ने कहा, “हर कोई जानता है कि जोआओ के पास अपार क्षमता है, लेकिन अब वह उस उम्र में हैं जहां उन्हें अपनी उस क्षमता को पूरी तरह से साबित करना होगा।”
उन्होंने आगे कहा, “मुझे इससे ज्यादा खुशी और किसी बात से नहीं होगी कि वह और अधिक गोल करें, एफए कप जीतने में हमारी मदद करें, चैंपियंस लीग के लिए क्वालीफाई करें और वर्ल्ड कप में ब्राजील के लिए नंबर-9 जर्सी पहनें।”
कोच ने आगे अपनी बात रखते हुए कहा, “मैंने उन्हें चुनौती दी है। मैं उनसे काफी उम्मीदें रखता हूं। अब तक उन्होंने उस चुनौती को बहुत ही बेहतरीन तरीके से स्वीकार किया है।”
गौरतलब है कि पिछले गर्मियों में ब्राइटन से लगभग 66 मिलियन यूरो की फीस पर चेल्सी में शामिल होने के बाद से जोआओ पेड्रो ने अब तक ‘द ब्ल्यूज’ के लिए 19 गोल किए हैं, जिसमें प्रीमियर लीग के 14 गोल भी शामिल हैं।

