close
सोमवार, अप्रैल 13
Advertisement
Telegram Channel Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बायर्न म्यूनिख ने बुंडेसलिगा में बनाया नया रिकॉर्ड, युवा खिलाड़ियों पर जताया भरोसा

मौजूदा सीजन में लेनार्ट कार्ल ने बायर्न की पहली टीम में अपनी जगह पक्की की है। 18 वर्षीय इस खिलाड़ी ने हाल ही में जर्मन राष्ट्रीय टीम के लिए भी अपना डेब्यू किया। कार्ल के अलावा, बायर्न के कई अन्य युवा प्रतिभाओं ने भी इस सीजन में बुंडेसलिगा में पदार्पण किया है।

बायर्न ने तोड़े दो बड़े रिकॉर्ड

किकर (kicker) की रिपोर्ट के अनुसार, बारा सापोको एनडियाये इस बुंडेसलिगा सीजन में बायर्न म्यूनिख के लिए खेलने वाले आठवें किशोर खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले लेनार्ट कार्ल, मायकॉन कार्डोज़ो, फेलिप चावेज़, विज़डम माइक, कैसियानो कियाला, एर्ब्लिन ओस्मानी और डेविड सैंटोस दाइबर यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। इसके साथ ही क्लब ने लीग का एक नया रिकॉर्ड कायम कर लिया है।

Read Also:  Marseille: छह साल बाद सीजन के अंत में क्लब छोड़ेंगे लियोनार्डो बालेर्डी

इसके अलावा, बारा सापोको एनडियाये विंसेंट कोम्पनी द्वारा इस सीजन में बुंडेसलिगा में इस्तेमाल किए गए 31वें खिलाड़ी बन गए हैं, जो कि क्लब का भी एक नया रिकॉर्ड है।

Advertisement


Share.

Latest ISL, MLS, Saudi, Indian, Premier, Champions League, Laliga, football live News, Transfers, Lineups, Schedules, And Complete Match Results.