close
सोमवार, मई 4
Advertisement

चैंपियंस लीग सेमीफाइनल से पहले आर्सेनल की मुश्किलें बढ़ीं, चोटिल खिलाड़ियों की वापसी पर संशय

मंगलवार को होने वाले चैंपियंस लीग सेमीफाइनल के दूसरे चरण के मुकाबले से पहले आर्सेनल की टीम बड़ी मुसीबत में है। टीम के प्रमुख खिलाड़ी काई हैवर्ट्ज़, मार्टिन ओडेगार्ड, जुरियन टिम्बर और मिकेल मेरिनो टीम के पूर्ण प्रशिक्षण सत्र (फुल फर्स्ट-टीम ट्रेनिंग) से नदारद रहे। जबकि, इससे पहले कोच मिकेल आर्टेटा ने इन खिलाड़ियों के उपलब्ध होने को लेकर सकारात्मक संकेत दिए थे।

आर्टेटा ने मीडिया को बताया था कि उन्हें उम्मीद है कि हैवर्ट्ज़ और ओडेगार्ड दोनों मैच के लिए फिट हो जाएंगे। उन्होंने कहा था, “मुझे ऐसा लगता है, वे दोनों ठीक हो जाएंगे। हम उन्हें मैच के लिए तैयार करने की पूरी कोशिश करेंगे।” हालांकि, अब इस भरोसे को बड़ा झटका लगा है।

ओडेगार्ड एटलेटिको के खिलाफ पहले चरण के ड्रॉ मैच के दौरान घुटने की चोट का शिकार हुए थे और वे फुलहम के खिलाफ जीत वाले मैच में भी नहीं खेल पाए थे। वहीं, हैवर्ट्ज़ को पिछले सप्ताहांत न्यूकैसल के खिलाफ प्रीमियर लीग मैच के दौरान मांसपेशियों में चोट लगी थी। इसके अलावा, जुरियन टिम्बर अंतरराष्ट्रीय ब्रेक के बाद से ही टखने की चोट से जूझ रहे हैं, और मिकेल मेरिनो ने साल की शुरुआत में ही अपने पैर की सर्जरी करवाई थी।

Advertisement

इस सीजन में सीमित समय खेलने के बावजूद, हैवर्ट्ज़ ने प्रीमियर लीग और चैंपियंस लीग में 14 मैचों में 4 गोल किए हैं और 3 असिस्ट दिए हैं। वहीं, ओडेगार्ड ने इस सीजन में प्रीमियर लीग के दौरान 1 गोल किया है और 6 असिस्ट में अपनी भूमिका निभाई है।


Share.

Latest ISL, MLS, Saudi, Indian, Premier, Champions League, Laliga, football live News, Transfers, Lineups, Schedules, And Complete Match Results.