close
शनिवार, मई 30
Advertisement

आर्सेनल अपने एमिरट्स स्टेडियम का करेगा नवीनीकरण, पुरानी यादों को संजोने पर रहेगा जोर

आर्सेनल के को-चेयरमैन जोश क्रोएन्के ने उन खबरों की पुष्टि की है जिनमें कहा जा रहा था कि क्लब अपने एमिरट्स स्टेडियम के नवीनीकरण (renovate) पर विचार कर रहा है। हालांकि, क्रोएन्के ने प्रशंसकों को भरोसा दिलाया है कि नए रूप में आने के बाद भी स्टेडियम का अपना पुराना चरित्र बना रहेगा।

जोश क्रोएन्के ने डेली मेल से बातचीत में कहा, “(बोर्ड के कई नए सदस्य) अभी एमिरट्स के नवीनीकरण के लिए एक योजना तैयार कर रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “आर्सेनल में अपनी वर्तमान भूमिका को लेकर मुझे बस एक मलाल है कि मुझे कभी हाईबरी (Highbury) में अनुभव लेने का मौका नहीं मिला।”

Advertisement

क्रोएन्के ने कहा, “इसमें कुछ ऐसे गुण हैं जिन्हें मैं सुरक्षित रखना चाहता हूं और उन्हें वापस मैदान तक लाना चाहता हूं।”

उन्होंने कहा, “हम अमेरिका में अपनी सुविधाओं और टीमों के साथ ऐसा काम करते हैं। हम इस पर बहुत गर्व महसूस करते हैं, इसलिए मुझे लगता है कि हमारे पास आर्सेनल समर्थकों को मैच देखने का एक बेहतर अनुभव देने का मौका है।”

आगे चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, “मुझे वर्षों से लोगों से हाईबरी की दीवारों और उस इमारत के चरित्र के बारे में अलग-अलग टिप्पणियां मिली हैं। एमिरट्स निश्चित रूप से बिल्कुल अलग है।”

उन्होंने अपनी बात पूरी करते हुए कहा, “मैं चाहता हूं कि आर्सेनल के प्रशंसक यह जानें कि यह एक आधुनिक सुविधा है, लेकिन इसमें अपना चरित्र भी है। (हमें) पुराने इंग्लिश स्टाइल फुटबॉल के कुछ गुणों को वापस लाने और संरक्षित करने का तरीका खोजना होगा।”


Share.

Latest ISL, MLS, Saudi, Indian, Premier, Champions League, Laliga, football live News, Transfers, Lineups, Schedules, And Complete Match Results.