बुंडेसलीगा क्लब कोलोन ने मैनचेस्टर सिटी के डिफेंडर जहमई सिम्पसन-पुसेय को किया साइन
बुंडेसलीगा की टीम कोलोन ने मैनचेस्टर सिटी के डिफेंडर जहमई सिम्पसन-पुसेय को स्थायी रूप से अपनी टीम में शामिल कर लिया है।
20 वर्षीय खिलाड़ी ने क्लब के साथ चार साल का करार किया है। सिम्पसन-पुसेय पिछले छह महीनों से इसी क्लब के साथ लोन पर जुड़े थे, जहाँ उन्होंने 11 मैचों में हिस्सा लिया था।
अपने इस करार पर बात करते हुए सिम्पसन-पुसेय ने कहा, “मुझे यहाँ काफी खेलने का समय मिला है और क्लब ने मुझ पर बहुत भरोसा जताया है। मैं इसके लिए बहुत आभारी हूँ और यही कारण है कि मैं कोलोन में ही रहना चाहता था। खेलने का समय, प्रशंसक और यह क्लब – यह सब मेरे लिए बहुत अच्छा महसूस होता है।”
पूर्व रिपोर्ट्स के अनुसार, मैनचेस्टर सिटी को अपनी अकादमी से निकले इस खिलाड़ी के बदले करीब 5 मिलियन यूरो की राशि प्राप्त होगी।

