close
शुक्रवार, जून 26
Advertisement

डिएगो माराडोना का ऐतिहासिक ‘हैंड ऑफ गॉड’ फुटबॉल नीलामी के लिए तैयार

फुटबॉल इतिहास के सबसे चर्चित ‘हैंड ऑफ गॉड’ गोल में इस्तेमाल की गई गेंद अब नीलामी के लिए पेश की जा रही है।

वर्ष 1986 में विश्व कप क्वार्टर फाइनल मैच के दौरान अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से हराया था। इस मैच में माराडोना ने अपनी टीम के लिए दोनों गोल दागे थे, जिसमें पहला गोल उन्होंने अपने हाथ से किया था। मैच के बाद अर्जेंटीना के इस महान खिलाड़ी ने प्रसिद्ध बयान दिया था कि यह गोल “थोड़ा माराडोना के सिर और थोड़ा ईश्वर (गॉड) के हाथ” से हुआ था।

Advertisement

रायटर्स के अनुसार, इस नीलामी के लिए बोली की शुरुआत 2.5 मिलियन डॉलर से होगी। नीलामी घर का अनुमान है कि यह ऐतिहासिक वस्तु अंततः 9.2 मिलियन डॉलर तक बिक सकती है। यह राशि उस जर्सी की कीमत के बराबर है, जिसे माराडोना ने उसी मैच के दौरान पहना था और 2022 में वह रिकॉर्ड दाम पर बिकी थी।


Share.

Latest ISL, MLS, Saudi, Indian, Premier, Champions League, Laliga, football live News, Transfers, Lineups, Schedules, And Complete Match Results.