फीफा वर्ल्ड कप: पराग्वे ने जर्मनी को हराकर राउंड ऑफ 16 में बनाई जगह
2026 फीफा वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 32 मुकाबले में जर्मनी को हराकर पराग्वे के कोच गुस्तावो अल्फारो काफी खुश नजर आए। पराग्वे ने इस मैच को 1-1 (पेनल्टी शूटआउट में 4-3) से अपने नाम किया।
इस ऐतिहासिक जीत के बाद कोच ने कहा, “हमारे पास ऐसी विरासत नहीं है जो हमें खेल की शर्तें तय करने की अनुमति दे।”
उन्होंने आगे कहा, “हम वही नाच नाचते हैं जैसा संगीत हमें मिलता है… कभी यह कुम्बिया होता है, कभी टैंगो, तो कभी रुम्बा… लेकिन आज, यह पोल्का था।”
पराग्वे विश्व कप के किसी मैच में जर्मनी को पेनल्टी शूटआउट में हराने वाली पहली टीम बन गई है। अब पराग्वे की टीम राउंड ऑफ 16 में फ्रांस या स्वीडन के खिलाफ मुकाबला करेगी।

