close
सोमवार, अप्रैल 13
Advertisement
Telegram Channel Join Now
WhatsApp Channel Join Now

घाना में फुटबॉल टीम की बस पर हमला, 20 वर्षीय खिलाड़ी की मौत

घाना के फुटबॉल क्लब ‘बेरेकुम चेल्सी’ के 20 वर्षीय खिलाड़ी डोमिनिक फ्रिम्पोंग की एक सशस्त्र हमले में मौत हो गई है। टीम की बस पर हुए इस हमले के बाद फुटबॉल जगत में शोक की लहर है।

यह घटना रविवार को तब हुई जब टीम घाना प्रीमियर लीग के 29वें दौर का मैच खेलकर लौट रही थी। समाटेक्स के खिलाफ हुए इस मुकाबले में टीम को 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था।

क्लब ने बयान जारी कर बताया, “समरेबोई से बेरेकुम वापसी के दौरान रास्ते में सशस्त्र लुटेरों ने सड़क जाम कर हमारी टीम बस पर हमला कर दिया।”

Advertisement

क्लब के अनुसार, पिस्तौल और असॉल्ट राइफल से लैस नकाबपोश बदमाशों ने बस पर तब गोलीबारी की जब चालक ने वाहन को वापस मोड़ने की कोशिश की। अपनी जान बचाने के लिए खिलाड़ी और स्टाफ बस से बाहर निकलकर पास की झाड़ियों में छिप गए थे।”

Read Also:  Bundesliga: कोल्न ने वेर्डर ब्रेमेन को हराकर खत्म किया जीत का सूखा


Share.

Latest ISL, MLS, Saudi, Indian, Premier, Champions League, Laliga, football live News, Transfers, Lineups, Schedules, And Complete Match Results.