बार्सिलोना के खिलाड़ी लामिन यामल की चोट पर मिडफील्डर गावी ने जताई चिंता
बार्सिलोना: सेल्टा के खिलाफ 1-0 की जीत के बाद हुए पोस्ट-मैच इंटरव्यू में बार्सिलोना के मिडफील्डर गावी ने लामिन यामल की चोट को टीम के लिए एक बड़ा झटका बताया है।
गावी ने रिपोर्टर से बातचीत के दौरान लामिन यामल की तारीफ करते हुए कहा, “मेरे लिए लामिन सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं।”
इसके बाद स्पेनिश खिलाड़ी ने लामिन की चोट को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की और बेहद सख्त शब्दों का इस्तेमाल किया। गावी ने कहा, “यह बहुत बुरा हुआ है। मुझे उम्मीद है कि चोट कम से कम हो।”
गावी ने आगे कहा, “यह हमारे लिए काफी दर्दनाक है क्योंकि वह टीम के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। ड्रेसिंग रूम में वह काफी परेशान थे क्योंकि उन्हें पता है कि टीम के लिए उनकी भूमिका कितनी जरूरी है।”
गावी ने अपनी बात समाप्त करते हुए कहा, “मुझे नहीं पता कि वह कितने समय तक बाहर रहेंगे, लेकिन मैं यही आशा करता हूं कि वह जल्द से जल्द टीम में वापसी करें क्योंकि हमें उनकी जरूरत है।”
सूत्रों के अनुसार, लामिन यामल कम से कम 5 सप्ताह तक मैदान से बाहर रह सकते हैं।
When speaking in his post-match interview after Barcelona beat Celta 1-0, midfielder Gavi labelled Lamine Yamal’s injury as a gut punch for the team.
“Lamine for me is the best,” Gavi told a reporter.
The Spaniard then went on to use some swear words to describe the situation surrounding Lamine’s injury.
“It’s a piece of sh*t. It’s f***ked up, I hope it’s as minimal as possible,” Gavi goes on to say.
“It’s a painful blow for us, because he’s an absolutely crucial player. He was upset here in the dressing room because he realised how important he is to us.
“I don’t know how long his absence will be, but I hope it’s the shortest possible time because we need him,” Gavi adds.
Sources say Lamine will be out for 5 weeks at the earliest.

