2026 वर्ल्ड कप के लिए ब्राजील की टीम का ऐलान, नेमार को मिली जगह
ब्राजील की 2026 वर्ल्ड कप टीम में दिग्गज खिलाड़ी नेमार को शामिल कर लिया गया है।
तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए ब्राजील के मुख्य कोच कार्लो एंसेलोटी ने नेमार को अपनी अंतिम टीम में जगह दी है।
टीम की घोषणा के मौके पर बात करते हुए एंसेलोटी ने कहा, “मुझे इस टीम लिस्ट के लिए काफी सलाह मिलीं। इनमें पत्रकार, पंडित, इन्फ्लुएंसर, गायक, खिलाड़ी और पूर्व खिलाड़ी शामिल थे।”
Advertisement
उन्होंने आगे कहा, “दुनिया में हर जगह से लोगों ने मुझे सलाह दी। यहां तक कि हवाई जहाज के पायलट ने भी मुझसे पूछा कि मैं किसे टीम में बुलाने वाला हूं।”

