2026 वर्ल्ड कप: मेसी की हैट्रिक से अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को 3-0 से हराया
अर्जेंटीना ने 2026 वर्ल्ड कप के अपने पहले मुकाबले में अल्जीरिया को 3-0 के अंतर से करारी शिकस्त दी है।
मैच पूरी तरह से लियो मेसी के नाम रहा। टीम के कप्तान ने वर्ल्ड कप में अपनी पहली हैट्रिक लगाई और अर्जेंटीना ने पूरे खेल के दौरान दबदबा बनाए रखा।
यह मेसी का 200वां मैच था और उन्होंने वर्ल्ड कप के सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में 16 गोल के साथ मिरोस्लाव क्लोस की बराबरी कर ली है।
मेसी ने अपना पहला गोल बाएं पैर से दूरी से शॉट मारकर टॉप राइट कॉर्नर में किया। उनका दूसरा गोल तब आया जब अल्जीरियाई गोलकीपर एलेक्सिस मैक्लिस्टर के शॉट को सही से पकड़ नहीं सके, जिस पर मेसी ने फुर्ती दिखाते हुए रिबाउंड पर गेंद को गोल में डाल दिया।
तीसरा गोल मेसी ने अपने चिर-परिचित अंदाज में बॉक्स के किनारे से बाएं पैर से शॉट लगाकर गोल के बाईं ओर दागा।
अर्जेंटीना की टीम अब अपने अगले ग्रुप मैच में ऑस्ट्रिया का सामना करेगी।

