close
सोमवार, जून 22
Advertisement

2026 वर्ल्ड कप: केप वर्डे ने उरुग्वे को 2-2 की बराबरी पर रोका

2026 वर्ल्ड कप के ग्रुप एच मुकाबले में टूर्नामेंट में पहली बार खेल रही केप वर्डे की टीम ने फुटबॉल की दिग्गज टीम उरुग्वे को 2-2 की बराबरी पर रोककर बड़ा उलटफेर किया है।

मैच के 21वें मिनट में पिना ने शानदार लॉन्ग-रेंज फ्री-किक के जरिए गोल कर केप वर्डे को शुरुआती बढ़त दिलाई और दक्षिण अमेरिकी टीम उरुग्वे को चौंका दिया।

हालांकि, हाफ टाइम से ठीक पहले उरुग्वे ने जोरदार वापसी की। 44वें मिनट में रोनाल्ड अराउजो ने गोल कर स्कोर बराबर किया, जिसके बाद इंजरी टाइम (45+6′) में अगस्टिन कैनोबिओ ने गोल दागकर उरुग्वे को बढ़त दिला दी।

Advertisement

केप वर्डे की टीम ने हार नहीं मानी और 61वें मिनट में डिफेंस की चूक का फायदा उठाते हुए वरेला ने गोल कर मैच को 2-2 की बराबरी पर ला खड़ा किया।


Share.

Latest ISL, MLS, Saudi, Indian, Premier, Champions League, Laliga, football live News, Transfers, Lineups, Schedules, And Complete Match Results.