close
रविवार, जून 28
Advertisement

फीफा वर्ल्ड कप 2026: पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के बाद कोलंबिया के कोच ने कही यह बात

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप चरण के तीसरे मैच में पुर्तगाल के खिलाफ 0-0 से ड्रॉ खेलने के बाद कोलंबिया के मुख्य कोच नेस्टर लोरेंजो ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

नेस्टर लोरेंजो ने कहा, “मुझे लगता है कि कोलंबिया ने शुरू से अंत तक बेहतरीन खेल दिखाया। मुझे लगता है कि हम जीत के हकदार थे; हमने कई मौके बनाए, लेकिन हम फिनिशिंग में चूक गए।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं अपने लड़कों को उनके प्रयासों के लिए बधाई देना चाहता हूं, क्योंकि आज उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है।”

Advertisement

लोरेंजो ने अपनी बात रखते हुए कहा, “पुर्तगाल एक बेहतरीन टीम है, उनके पास एक उत्कृष्ट कोच है, लेकिन मुझे लगता है कि आज हम उनसे बेहतर थे।”

विश्व कप में 7 अंकों के साथ कोलंबिया की टीम ग्रुप K में शीर्ष पर रही है।

इससे पहले कोलंबिया ने उज्बेकिस्तान को 3-1 और डीआर कांगो को 1-0 से हराया था, जिसके बाद पुर्तगाल के खिलाफ उनका मुकाबला गोलरहित बराबरी पर छूटा।


Share.

Latest ISL, MLS, Saudi, Indian, Premier, Champions League, Laliga, football live News, Transfers, Lineups, Schedules, And Complete Match Results.