वर्ल्ड कप तक पूरी तरह फिट हो जाएंगे लामिने यमल: फर्मिन लोपेज को है उम्मीद
बार्सिलोना के मिडफील्डर फर्मिन लोपेज को भरोसा है कि उनके स्पेनिश साथी लामिने यमल वर्ल्ड कप तक पूरी तरह फिट होकर मैदान पर वापसी करेंगे। फिलहाल, बार्सिलोना के विंगर यमल हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं।
फर्मिन ने कहा, “यह अच्छी बात है, चोटिल होने पर शुरुआत में काफी मुश्किल होती है क्योंकि वह एक महत्वाकांक्षी खिलाड़ी हैं और मैदान पर उतरकर टीम की मदद करना पसंद करते हैं। इस चोट के कारण वह वर्ल्ड कप से पहले कोई मैच नहीं खेल सकते। अभी वह बेहतर महसूस कर रहे हैं और उन्हें अपनी रिकवरी पर ध्यान देने की जरूरत है, मुझे विश्वास है कि वह सही समय पर फिट हो जाएंगे।”
स्पेन की टीम वर्ल्ड कप में अपना पहला ग्रुप मैच 15 जून को केप वर्डे के खिलाफ खेलेगी।

