रियल मैड्रिड के अध्यक्ष फ्लोरेंटिनो पेरेज़ ने इस्तीफे की खबरों को नकारा
रियल मैड्रिड के अध्यक्ष फ्लोरेंटिनो पेरेज़ ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए स्पष्ट किया कि वह अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे।
फ्लोरेंटिनो ने कहा, “अगर किसी को लगता है कि वे मुझे क्लब से बाहर निकाल सकते हैं, तो उन्हें मुझे गोली मारनी होगी।”
उन्होंने आगे कहा, “जब तक क्लब के सदस्य (socios) यह तय नहीं कर लेते कि मुझे जाना चाहिए, तब तक फ्लोरेंटिनो कहीं नहीं जा रहे हैं।”
क्लब अध्यक्ष ने जोर देकर कहा, “मैं हमेशा ‘फ्लोरेंटिनो, इस्तीफा दो!’ के नारे सुनता हूं… लेकिन मुझे इसकी कभी कोई परवाह नहीं रही।”
रियल मैड्रिड के प्रदर्शन पर उठ रहे सवालों पर उन्होंने कहा, “लोग सिर्फ हमारे बारे में ही क्यों बात करते हैं? उदाहरण के तौर पर, वे एटलेटिको मैड्रिड के बारे में बात क्यों नहीं करते? क्या वे चाहते हैं कि हम हर मैच 10-0 से जीतें? हम यह कर दिखाएंगे, आप चिंता न करें।”
अंत में फ्लोरेंटिनो पेरेज़ ने अपील करते हुए कहा, “मैं रियल मैड्रिड के सदस्यों से अनुरोध करता हूं कि वे खिलाड़ियों पर हूटिंग न करें, हमें उनका समर्थन करना चाहिए।”

