close
सोमवार, मई 18
Advertisement

रियल मैड्रिड के कोच अल्वारो अर्बेलोआ ने टीम में अनुभवी नेतृत्व का किया बचाव

रियल मैड्रिड के मुख्य कोच अल्वारो अर्बेलोआ ने उन आलोचनाओं का खंडन किया है, जिनमें कहा गया था कि टीम में बदलाव के दौर से गुजरने के लिए सक्षम और अनुभवी नेताओं (लीडर्स) की कमी है।

कोच ने टीम का बचाव करते हुए कहा, “हमारे पास काफी युवा लीडर्स और एक युवा टीम है। हम उनसे बहुत जल्द ही काफी उम्मीदें कर रहे हैं, लेकिन टीम में ऐसे कई खिलाड़ी भी मौजूद हैं जिनके पास पर्याप्त अनुभव और मजबूत व्यक्तित्व है।”

खिलाड़ियों के साथ अपने संबंधों पर बात करते हुए अर्बेलोआ ने स्पष्ट किया कि अच्छे संबंध होने का मतलब यह नहीं है कि कोच सख्त नहीं हो सकते। उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि यह केवल मित्रता जैसा था। अच्छे संबंध होने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आप खिलाड़ियों से सख्त न हो सकें या उन्हें उनकी गलतियां मुंह पर न बता सकें। यह जरूरी है कि हर खिलाड़ी काम पर आने के लिए उत्साहित रहे। ड्रेसिंग रूम में हमेशा से अच्छा माहौल रहा है, और इसका मतलब यह नहीं है कि हम खुलकर बात नहीं कर सकते। शुरुआत से ही मैंने यही करने का प्रयास किया है और यह सफल रहा है।”

Advertisement


Share.

Latest ISL, MLS, Saudi, Indian, Premier, Champions League, Laliga, football live News, Transfers, Lineups, Schedules, And Complete Match Results.