close
रविवार, जून 28
Advertisement

घाना के ओझा नाना क्वाकू बोनसम की भविष्यवाणी: अर्जेंटीना को हराएगा केप वर्दे

घाना के प्रसिद्ध ओझा नाना क्वाकू बोनसम ने दावा किया है कि फुटबॉल विश्व कप के राउंड ऑफ 32 में केप वर्दे की टीम अर्जेंटीना को हरा देगी।

नाना क्वाकू ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, “केप वर्दे विश्व कप से अर्जेंटीना को बाहर कर देगा।”

बता दें कि नाना क्वाकू वही ओझा हैं जिन्होंने इंग्लैंड और घाना के मैच से पहले हैरी केन पर जादू करने का दावा किया था। उस समय उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि केन गोल नहीं कर पाएंगे, और मैच 0-0 की बराबरी पर खत्म हुआ था।

Advertisement

हालांकि, अर्जेंटीना के खिलाफ केप वर्दे की जीत की संभावना जताना काफी हैरान करने वाला है, क्योंकि अर्जेंटीना मौजूदा चैंपियन है और टीम की कमान बार्सिलोना के दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी के हाथों में है।


Share.

Latest ISL, MLS, Saudi, Indian, Premier, Champions League, Laliga, football live News, Transfers, Lineups, Schedules, And Complete Match Results.