2026 वर्ल्ड कप: लियोनेल मेसी ने गोल दागकर रचा इतिहास, अर्जेंटीना के लिए बने सबसे उम्रदराज गोलस्कोरर
लियोनेल मेसी ने 2026 वर्ल्ड कप में अपने आगमन की धमाकेदार शुरुआत की। डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना के लिए खेलते हुए मेसी ने अल्जीरिया के खिलाफ मैच के 18वें मिनट में ही गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिला दी।
मैदान पर उतरते ही मेसी ने इतिहास रच दिया। उन्होंने अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम के लिए अपने 200 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही, वह छह वर्ल्ड कप में खेलने वाले इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
अपने इस गोल के साथ मेसी ने एक और नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मेसी अर्जेंटीना के लिए वर्ल्ड कप में सबसे कम उम्र में गोल करने वाले खिलाड़ी थे और अब वह अर्जेंटीना के लिए सबसे अधिक उम्र में गोल करने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं।

