लिवरपूल के कोच अर्ने स्लोट के समर्थन में आए फ्लोरियन विर्ट्ज़, टीम में दरार की खबरों को किया खारिज
एस्टन विला से मिली 4-2 की हार के बाद लिवरपूल के मुख्य कोच अर्ने स्लोट पर बाहरी दबाव काफी बढ़ गया है, जिसके चलते लिवरपूल के कुछ समर्थकों ने टीम में बदलाव की मांग शुरू कर दी है।
हालांकि, फ्लोरियन विर्ट्ज़ ने टीम के भीतर किसी भी तरह की अनबन की संभावनाओं को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लगातार बढ़ती बाहरी आलोचनाओं के बावजूद सभी खिलाड़ी मुख्य कोच का पूरा समर्थन कर रहे हैं।
इस स्थिति पर बात करते हुए विर्ट्ज़ ने जोर देकर कहा कि क्लब के भीतर मतभेद की खबरें हकीकत से कोसों दूर हैं और ड्रेसिंग रूम का माहौल पूरी तरह अलग है।
“बाहरी दुनिया हमेशा टीम और मैनेजर के बीच कुछ न कुछ पैदा करने की कोशिश करती है।”
“लेकिन इस बिल्डिंग (क्लब) के अंदर स्थिति पूरी तरह अलग है। हम हर दिन मैनेजर और उनके स्टाफ के साथ बेहतर काम कर रहे हैं। हमारे मन में मैनेजर का समर्थन न करने जैसा कोई विचार नहीं है। यह सब केवल बाहर की बातें हैं,” विर्ट्ज़ ने अपने बयान में कहा।

